Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि अधिकारियों ने की मूंग और उड़द के खरीदी केंद्रों की जांच

08 अगस्त 2025, जबलपुर: कृषि अधिकारियों ने की मूंग और उड़द के खरीदी केंद्रों की जांच – जबलपुर में मूंग और उड़द की खरीदी को लेकर कृषि अधिकारियों द्वारा निरंतर जांच की जा रही है। हाल ही में, अधिकारियों ने श्री सांवरिया जी एग्रो वेयर हाउस और श्री गोविंद वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक संचालक कृषि श्री रवि आम्रवंशी, जिला विपणन अधिकारी श्री हिरेन्द्र रघुवंशी, नोडल अधिकारी कृषि सुश्री नीलम तंतुवाय, समिति प्रबंधक एवं गोदाम प्रभारी उपस्थित रहे।

कृषि अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस में नॉन- एफएक्यू मूंग के पंचनामा तैयार कर किसान को वापस करने के निर्देश दिए। शेष उपार्जन कार्य सुचारू रूप से संचालित होता पाया गया। शिकायत प्राप्त होने पर घुघरी गोसलपुर स्थित श्री गोविंद वेयर हाउस का निरीक्षण अनुविभागीय कृषि अधिकारी सिहोरा मनीषा पटेल ने किया। निरीक्षण के दौरान शिकायतकर्ता किसान एवं अन्य उपस्थित किसानों से चर्चा कर समाधान किया गया। उपार्जन कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है।

एमपीडब्ल्युएलसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहपुरा तहसील स्थित गोदाम काकुल वेयर हाउस का निरीक्षण अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन डॉ. इंदिरा त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस दौरान गोदाम की भंडारण क्षमता पूर्ण पाई गई। किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मैपिंग परिवर्तित कर स्वनिर्मित गोदाम क्रमांक एक एमपीडब्ल्युएलसी शहपुरा की गई है, ताकि किसानों से उपार्जित मूंग एवं उड़द का उचित भंडारण किया जा सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com