राज्य कृषि समाचार (State News)

धार में लगा आत्मा मेला

1 मार्च 2021, धार धार में लगा आत्मा मेला – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग आत्मा द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र धार में एक दिवसीय वृहद कृषि मेले का आयोजन किया गया। कृषि मेले में सांसद श्री छतर सिंह दरबार ने लगाए हुए सभी स्टालों का अवलोकन किया कृषि मेले में उपस्थित किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने किसानों की कृषि संबंधी समस्या का समाधान किया।

कृषि मेले में विभिन्न कृषि संस्थाओं ने स्टाल लगाकर अपने उत्पादों की जानकारी दी। जिले के सभी विकासखंडों से आए हुए किसानों ने मेले में भ्रमण कर एवं वैज्ञानिकों की बात सुन मेले का भरपूर लाभ उठाया। एक दिवसीय कृषि मेले में कलेक्टर श्री आलोक कुमार सिंह ने मेले से किसानों से अधिक से अधिक जानकारी लेने की अपील की। कृषि मेले में उप संचालक कृषि श्री आर. एल. जामरे एवं परियोजना संचालक आत्मा श्री के. सी. मगर के साथ जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी उपस्थित थे।

Advertisements