Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

केसीसी जारी करने हेतु विशेष अभियान 31 दिसंबर तक

19 दिसम्बर 2022, मंदसौर: केसीसी जारी करने हेतु विशेष अभियान 31 दिसंबर तक – एस एल बी सी एवं भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार सभी जिले की समस्त बैंकों द्वारा 18 नवंबर से 31 दिसंबर 2022 तक किसान क्रेडिट कॉर्ड (केसीसी )जारी करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वर्तमान में 65 लाख केसीसी जारी किए गए हैं ।

जो पात्र कृषक किन्हीं कारणों से अभी तक केसीसी नही ले पाए हैं, ऐसे सभी पात्र किसानों को अभियान से जोड़ते हुए जिले की सभी बैंक किसान क्रेडिट कार्ड जारी करेंगी । अभियान में बैंक वार ग्राम वार आयोजन प्रति शुक्रवार शाखा द्वारा केम्प में प्रकरण संग्रहण कर ऋण दिए जाएंगे। अभियान में पात्र कृषकों को किसान कार्ड पशुपालन एवं मत्स्य पालन हेतु केसीसी जारी किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (17 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें