राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश में जायद फसलों की बुवाई ने पकड़ी रफ्तार

अब तक 1.11 लाख हेक्टेयर से अधिक हुई बोनी

24 मार्च 2025, भोपाल: प्रदेश में जायद फसलों की बुवाई ने पकड़ी रफ्तार – मध्य प्रदेश में मुख्य रूप से मूंग, मूंगफली, मक्का, उड़द एवं धान फसल जायद में ली जाती है। इसमें सबसे प्रमुख एवं किसानों को मुनाफा देने वाली फसल मूंग है जिसे जायद में सबसे अधिक क्षेत्र में प्रदेश के किसान अपनाने लगे हैं। चालू जायद वर्ष 2025 में लगभग 11 लाख 59 हजार हेक्टेयर में मूंग लेने का लक्ष्य रखा गया है इसके विरुद्ध 20 मार्च तक 51 हजार 460 हेक्टेयर में मूंग की बोनी हो गई है। समर्थन मूल्य में बेहतर कीमत मिलने के कारण गत वर्ष किसानों को लाभ हुआ, इसे देखते हुए लक्ष्य में इस वर्ष 1 लाख हेक्टेयर की वृद्धि की गई है तथा किसान मूंग लगाने के प्रति उत्साहित भी हैं। राज्य में इस वर्ष 13 लाख 47 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में जायद फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध अब तक 1.11 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बोनी हो गई है।

कृषि विभाग के मुताबिक देश एवं प्रदेश में सबसे अधिक मूंग फसल लेने वाला नर्मदापुरम जिला है। इस वर्ष यहां लगभग 2.50 लाख हेक्टेयर में मूंग लेने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरे नम्बर पर रायसेन जिला है यहां 1.50 लाख हेक्टेयर में मूंग ली जाएगी। तीसरे नम्बर पर हरदा जिला है यहां 1.46 लाख हेक्टेयर में मूंग ली जाएगी। इसी प्रकार नरसिंहपुर जिले में 1.20 लाख हेक्टेयर में मूंग लगाने का लक्ष्य है वहीं सीहोर जिले में 1 लाख, जबलपुर 60 हजार, देवास 46 हजार, कटनी 52 हजार, दमोह 45 हजार एवं खंडवा जिले में भी 36 हजार हेक्टेयर में मूंग लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध अब तक राज्य में 51 हजार 460 हेक्टेयर में मूंग बोई गई है।

कृषि विभाग के अनुसार प्रदेश में जायद की अन्य फसलों की बोनी के तहत अब तक मूंगफली 4476 हेक्टेयर में, मक्का 3827 हेक्टेयर, उड़द 16032 हेक्टेयर एवं ग्रीष्मकालीन धान 35778 हेक्टेयर में बोई जा चुकी है। 60 दिन की मूंग फसल किसानों के लिए काफी लाभदायक है। इससे कृषकों की आय में इजाफा होता है।

म.प्र. में जायद की बोनी 20 मार्च 2024 (हेक्टे. में)

फसललक्ष्यबुवाई
मूंग115922751460
उड़द  9526016032
धान4513235778
मक्का278773827
मूंगफली195864476
कुल1347082111573

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com