Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: दतिया कलेक्टर ने गेहूं खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और व्यवस्था पर विशेष फोकस

23 अप्रैल 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: दतिया कलेक्टर ने गेहूं खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और व्यवस्था पर विशेष फोकस – मध्यप्रदेश के दतिया जिले कलेक्टर स्वपिन्ल वानखड़े ने बुधवार को समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन को और सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से मां शांति वेयर हाउस स्थित गेहूं खरीदी केन्द्र परासरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्र पर उपस्थित किसानों से सीधा संवाद स्थापित कर व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर जायजा लिया तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चत किया। खरीदी केन्द्र पर कलेक्टर  वानखड़े ने किसानों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा खरीदी केन्द्र पर स्वच्छता, छाया एवं सुविधाजनक व्यवस्था बनी रहे। इसके पश्चात कलेक्टर ने खरीदी प्रक्रिया का गहन परीक्षण किया। उन्होंने स्वयं उपस्थित गेहूं के नमूनों की गुणवत्ता जांच की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप ही गेहूं की खरीदी की जाए।

किसी भी प्रकार के निम्न गुणवत्ता वाले अनाज को अस्वीकार करने के सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने पारदर्शिता बनाए रखने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रतिदिन बुक हो रहे स्लॉट की संख्या, किसानों की गेहूं तुलाई की प्रगति एवं समग्र खरीदी लक्ष्य की स्थिति की विस्तृत जानकारी भी ली। उन्होंने पाया कि केंद्र पर कार्य सुचारू रूप से चल रहा है, फिर भी प्रक्रिया को और गति प्रदान करने हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि खरीदी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संचालित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान वंचित न रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें