Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर जिले में हैप्पी सीडर से कराई जा रही बोनी

14 नवंबर 2024, जबलपुर: जबलपुर जिले में हैप्पी सीडर से कराई जा रही बोनी – कृषि विभाग द्वारा नरवाई जलाने से खेतों की उर्वरा शक्ति को होने वाले नुकसान को रोकने किये जा रहे जागरूकता के प्रयासों के तहत इस रबी सीजन में जिले के विकासखण्ड पाटन के तीन गांवों मुर्रई, मादा और कैमोरी का चयन हैप्पी सीडर से सीधे बोनी करने के लिये किया गया है।

उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम के अनुसार इन गांवों के किसानों को प्रोत्साहित कर बिना जुताई किये सीधे हैप्पी सीडर से बोनी प्रारंभ कराई गई है, साथ ही इससे होने वाले फायदे भी किसानों को बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हैप्पी सीडर के जरिये सीधे बोवनी करने से नरवाई प्रबंधन के साथ-साथ किसान कम लागत, कम समय एवं कम पानी में अच्छी फसल प्राप्त कर सकेंगे।

डॉ निगम के मुताबिक कृषि अधिकारियों की उपस्थिति में  गत दिनों  ग्राम मुर्रई के किसान श्री सुखराम पटेल के खेत में 1 एकड़ में सुपर सीडर  से बोवनी  कराई  गई । उन्होंने बताया कि ग्राम मुर्रई में कुल सौ एकड़ रकबे में हैप्पी सीडर से  बोनी  कराई जायेगी। इसी प्रकार विकासखण्ड पाटन के ग्राम मादा एवं कैमोरी में भी हैप्पी सीडर के माध्यम से सीधे  बुवाई का कार्य किया जा रहा है। ग्राम मुर्रई में हैप्पी सीडर से  बोनी  के दौरान उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम के साथ सहायक संचालक कृषि श्री रवि आम्रवंशी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन डॉ इंदिरा त्रिपाठी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जे पी त्रिपाठी और किसान श्री सुखराम पटेल, श्री जयपाल सिंह, श्री आशुतोष पटेल,  श्री रसिक  बिहारी, श्री सुनील ठाकुर एवं आसपास के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com