Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

राजस्थान के 1,000 से अधिक किसानों के खेतो में लगेंगे सोलर पंप

15 मार्च 2024, सीकर: राजस्थान के 1,000 से अधिक किसानों के खेतो में लगेंगे सोलर पंप – पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत राजस्थान के सीकर जिले में 1,592 किसानों के खेतों में सोलर पंप लगाए जाएंगे। दुर्गापुरा जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं कृषि मंत्री राजस्थान सरकार की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में सोलर पंप की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई।

इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम में सीकर जिले के 27 विभिन्न स्थानों से करीबन 1,650 किसान वर्चुअली  माध्यम से जुड़े। इन किसानों के खेतों में चार महीने में सोलर पंप लगाए जाएंगे। इस अवसर पर जिला स्तर पर  सूचना केन्द्र में कृषकों को सोलर पंप स्थापना के लिए जारी की गई प्रशासनिक स्वीकृतियां भी वितरित की गई।

4 माह में लगाए जांएगे सोलर पंप

उद्यान उप निदेशक हरदेव सिंह बाजिया ने बताया कि पिछले तीन दिन में अभियान के रूप में जिले के 1,592 कृषकों को सोलर पंप संयंत्र स्थापना करने के लिए प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी की गई है। आज उन कृषकों को प्रशासनिक स्वीकृतियां वितरित की गई है। जिन कृषकों को आज प्रशासनिक स्वीकृतियां वितरित की गई है उनके यहां पर सोलर पंप स्थापित करने की कार्रवाई कर आगामी 4 माह के अंदर सोलर पंप स्थापित कराए जावेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)