Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर जिले में अब तक 7 हजार 940 क्विंटल गेहूं का हुआ उपार्जन

10 अप्रैल 2025, ग्वालियर: ग्वालियर जिले में अब तक 7 हजार 940 क्विंटल गेहूं का हुआ उपार्जन – ग्वालियर जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं का उपार्जन जारी है। जिले में अब तक 85 किसानों से 7 हजार 940 क्विंटल गेहूं  की खरीदी की जा चुकी है। यह खरीदी 10 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से की गई है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने उपार्जन व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों से स्लॉट बुकिंग के आधार पर समर्थन मूल्य पर  गेहूं  की खरीदी की जाए। साथ ही किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। सभी खरीदी केन्द्रों पर शीतल पेयजल व छाया सहित अन्य बुनियादी  सुविधाएं  भी पुख्ता रहें।

जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री विपिन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में समर्थन मूल्य पर  गेहूं  उपार्जन के लिए 41 केन्द्र स्थापित किए गए हैं। सभी उपार्जन केन्द्रों को पर्याप्त संख्या में बारदाना उपलब्ध कराया जा चुका है। अभी तक 27 खरीदी केन्द्रों पर 354 स्लॉट बुक हुए हैं। जिले में अब तक लक्ष्मीगंज मंडी व डबरा मंडी सहित 10 उपार्जन केन्द्रों पर 85 किसानों से 7 हजार 940 क्विंटल  गेहूं की खरीदी हो चुकी है। किसान अपने मोबाइल से स्वयं की सुविधा के अनुसार खरीदी केन्द्र तथा  गेहूं  बेचने की तारीख का चयन कर स्लॉट बुक करा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा 2600 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की जा रही है। जिसमें 175 रुपए प्रति क्विंटल बोनस शामिल है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com