Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग अब 13 अप्रैल तक

8 अप्रैल 2022, इंदौर । उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग अब 13 अप्रैल तक – जिला आपूर्ति नियंत्रण द्वारा जानकारी दी गई है कि रबी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिये किसानों को गेहूं विक्रय हेतु www.mpeuparjan.nic.in पर स्लॉट बुकिंग की सुविधा दी गई है। कृषक को स्लॉट बुकिंग हेतु उपार्जन केन्द्र एवं दिनांक का चयन करने की सुविधा दी गई है, साथ ही कृषक द्वारा विक्रय हेतु लाई जाने वाली गेहूं की मात्रा भी दर्ज करने की सुविधा दी गई है। ऐसे कृषक जो समर्थन मूल्य पर गेहूं का विक्रय करना चाहते हैं, वे www.mpeuparjan.nic.in पर 13 अप्रैल 2022 तक स्लॉट बुकिंग कर सकेंगे। इसके उपरांत स्लॉट बुकिंग की सुविधा बंद कर दी जाएगी।

महत्वपूर्ण खबर: देश की प्रमुख मंडियों में गेहूं के मंडी रेट और आवक (7 अप्रैल 2022 के अनुसार)