सिंगरौली: 17 अगस्त तक कराएं प्रधानमंत्री फसल बीमा
10 अगस्त 2026, सिंगरौली: सिंगरौली: 17 अगस्त तक कराएं प्रधानमंत्री फसल बीमा – खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए किसानों से 17 अगस्त 2026 तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अपनी अधिसूचित खरीफ फसलों का बीमा कराने की अपील की गई है। योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं से फसल नुकसान होने पर किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है।
कृषि विभाग ने बताया कि योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में कृषि बीमा कंपनी द्वारा जागरूकता रथ संचालित किया जा रहा है, जो गांव-गांव पहुंचकर किसानों को योजना, बीमा प्रक्रिया एवं लाभों की जानकारी दे रहा है। विभाग ने किसानों से अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय पर बीमा कराने तथा अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग, बैंक, पैक्स अथवा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से संपर्क करने की अपील की है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

