Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिंगरौली कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन पोल्ट्री हैचरी का औचक निरीक्षण

23 अप्रैल 2026, सिंगरौली: सिंगरौली कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन पोल्ट्री हैचरी का औचक निरीक्षण –  विकासखंड चितरंगी क्षेत्रांतर्गत के ग्राम सकेती में सीएसआर मद से स्वीकृत 9 करोड़ राशि से जिले में पोल्ट्री उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए निर्मित होने वाली पोल्ट्री हैचरी का औचक निरीक्षण कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित कार्यपालन यंत्री ई आरईएस से निर्माण कार्य के स्वीकृति के दिनांक सहित निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि दो वर्ष से स्वीकृत कार्य अभी तक पूर्ण नहीं किया गया है। जबकि कार्य पूर्ण करने की अवधि 12 माह ही कॉन्ट्रैक्ट में निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने समय सीमा में कार्य पूर्ण न होने पर निर्माण कर रहे दोनों संविदाकारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिए कि जो निर्माण कार्य किया गया है उसकी गुणवत्ता की जांच हेतु समिति का गठन कर एक सप्ताह के भीतर जांच प्रतिवेदन लिया जाए। यदि गुणवत्ता में कमी पाए गई हो तो सम्बंधित एजेंसियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने करने के साथ ही उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाए।

कलेक्टर कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि कार्य जितने माह की देरी हुई है कॉन्ट्रैक्ट के प्रावधानों के अनुसार पेनल्टी लगाने की कार्यवाही किया जाए। इस पहल के माध्यम से क्षेत्रीय स्व सहायता समूह एवं अन्य पोल्ट्री फार्मों को उचित मूल्य में चूजे उपलब्ध हो सकेंगे इसके माध्यम से जिले में पोल्ट्री उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा । निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश गोमे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें