Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एग्रीकल्चर कॉलेज इंदौर की 1996 बैच का सिल्वर जुबली मिलन समारोह सम्पन्न

13 दिसंबर 2025, इंदौर: एग्रीकल्चर कॉलेज इंदौर की 1996 बैच का सिल्वर जुबली मिलन समारोह सम्पन्न – एग्रीकल्चर कॉलेज इंदौर की 1996 बैच का सिल्वर जुबली मिलन समारोह  गत दिनों  उज्जैन  रोड़  स्थित रिसॉर्ट में सम्पन्न हुआ। इस समारोह में देश के विभिन्न प्रांतों में कृषि क्षेत्र में सेवाएँ दे रहे 37 साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वर्षों बाद मिले मित्रों ने आपसी संवाद, हालचाल और पुरानी यादों को साझा किया तथा रिसॉर्ट में रात्रि विश्राम किया।कार्यक्रम में 1997 बैच के सीनियर साथियों को भी आमंत्रित किया गया, जिन्हें लंबे समय बाद सम्मानपूर्वक शामिल किया जाना सभी के लिए विशेष क्षण रहा।

इस अवसर पर सभी सदस्यों ने कृषि क्षेत्र में आजीवन सकारात्मक कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजन की सफलता में  श्री दीपक पाटीदार, श्री प्रमोद गुप्ता, श्री जितेंद्र पटेल, श्री कमलेश सोलंकी,  आध्या झा, श्री मनीष पांडेय और श्री दिलीप जाट का सराहनीय योगदान रहा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें