राज्य कृषि समाचार (State News)

3 बार कृषि कर्मण अवॉर्ड के साक्षी श्री सिंह किसानों में लोकप्रिय

11 अगस्त 2021, होशंगाबाद। 3 बार कृषि कर्मण अवॉर्ड के साक्षी श्री सिंह किसानों में लोकप्रिय – किसानों से खेतों में जाकर संपर्क कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान, विपरीत परिस्थितियों में भी मोबाइल पर हमेशा किसानों के लिए उपलब्ध होने वाले जिले के उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र सिंह का छिंदवाड़ा तबादला होने से जिले के किसान मायूस हो गए हैं। लगभग 4 वर्षों तक पद पर रहते हुए जिले ने 3 बार उनके नेतृत्व में कृषि कर्मण अवॉर्ड हासिल किया।

श्री सिंह की कार्यशैली से किसानों के साथ-साथ जन प्रतिनिधि, कृषि आदान विक्रेता भी प्रभावित थे। इन चार वर्षों में सभी के दिलों में गहरी पैठ बना ली थी। श्री सिंह पूर्व में नरसिंहपुर जिले के उप संचालक कृषि रहते हुए भी विभाग ने दो बार वहां भी कृषि कर्मण अवॉर्ड हासिल किया था।

यहां गन्ना एवं अरहर उत्पादक समूह बनाकर विपणन की व्यवस्था बनाई थी जिससे जिले के किसानों को दोनों फसलों के अच्छे दाम मिलने लगे। होशंगाबाद जिले की महिला कृषक को प्रधानमंत्री द्वारा अवॉर्ड दिया जाना भी इनके कार्यकाल की विशेषता है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement