किसान इरिगेशन के संस्थापक श्री रमेश अग्रवाल का निधन
15 सितंबर 2026, इंदौर: किसान इरिगेशन के संस्थापक श्री रमेश अग्रवाल का निधन – किसान इरिगेशन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संस्थापक श्री रमेश अग्रवाल का गत दिनों मुंबई में निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। 15 जनवरी 1943 को जन्मे श्री अग्रवाल ने अपनी दूरदृष्टि, परिश्रम और उद्यमशीलता से किसान इरिगेशन को कृषि एवं सिंचाई क्षेत्र की शीर्ष कंपनियों में शामिल किया।
श्री अग्रवाल ने मध्यप्रदेश में भी औद्योगिक विकास को बढ़ावा देते हुए पीथमपुर (धार) और देवास में कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित किए। किसानों के लिए आधुनिक सिंचाई तकनीकों और पाइपिंग समाधानों को बढ़ावा देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी कार्यशैली, कर्मठता और दूरदृष्टि कृषि एवं सिंचाई उद्योग से जुड़े लोगों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।
कृषक जगत परिवार श्री रमेश अग्रवाल के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

