राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि क्षेत्र में चार दशकों की दीर्घ सेवा पर श्री पांडेय सम्मानित

12 सितंबर 2026, इंदौरकृषि क्षेत्र में चार दशकों की दीर्घ सेवा पर श्री पांडेय सम्मानित – कृषि एवं उर्वरक क्षेत्र में चार दशकों अर्थात 40 वर्षों की  दीर्घ सेवा  पर आरएमपीसीएल (RMPCL) के सीनियर जनरल मैनेजर एवं हेड एग्रोनॉमिस्ट श्री प्रमोद कुमार पांडेय को सम्मानित  किया गया। समारोह में आरएमपीसीएल के श्री विनीत जैन, श्री सुरेश पाल चौहान, श्री नीरज शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने श्री पांडेय को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि श्री प्रमोद कुमार पांडेय ने वर्ष 1986 में कृषि क्षेत्र से अपनी व्यावसायिक यात्रा शुरू की थी । चार दशकों की इस यात्रा के दौरान उन्होंने उर्वरक उद्योग के साथ-साथ किसानों एवं कृषि क्षेत्र के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य करने के बाद वर्तमान में वे आरएमपीसीएल में सीनियर जनरल मैनेजर एवं हेड एग्रोनॉमिस्ट के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।समारोह में सहकर्मियों ने उनके अनुभव, कार्यनिष्ठा, किसानों के प्रति जुड़ाव और कृषि क्षेत्र में योगदान की सराहना की। श्री पांडेय ने सम्मान के लिए हार्दिक आभार प्रकट   करते हुए कम्पनी एवं किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture