Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना: छिंदवाड़ा में कोदो-कुटकी उपार्जन की समयसीमा बढ़ाकर 31 जनवरी 2026  

17 जनवरी 2026, भोपाल: श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना: छिंदवाड़ा में कोदो-कुटकी उपार्जन की समयसीमा बढ़ाकर 31 जनवरी 2026 – मध्यप्रदेश राज्य सरकार की रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना अंतर्गत जिले में कोदो एवं कुटकी का उपार्जन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत श्रीअन्न प्रोत्साहन कंसोर्टियम ऑफ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा उपार्जन की व्यवस्था की गई है। जिले में उपार्जन हेतु MPWLC (2336005002) पिपरिया रोड तामिया को अधिकृत उपार्जन केन्द्र बनाया गया है, जहां 15 जनवरी 2026 तक कोदो एवं कुटकी का उपार्जन किया जाना था, कोदो-कुटकी उत्पादक कृषकों के हितों को दृष्टिगत रखते हुये अब उपार्जन अवधि 31 जनवरी 2026 तक बढ़ाई गई है। जिससे अधिक से अधिक पंजीकृत कृषकों से उपज का उपार्जन कर योजना का लाभ प्रदाय किया जा सकेगा।

किसानों की सुविधा के लिए प्रमोद सिंह उट्टी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी परासिया (मो. 8770880138) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही श्री योगेश उइके, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी तामिया (मो. 7828476474) एवं श्री विनोद टांडेकर, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी हर्रई (मो. 8462830470) को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

 उपार्जन केन्द्र प्रभारी के रूप में श्री सुदेश शर्मा, सतपुड़ा महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (मो. 9983690591) तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री प्रिंस सूर्यवंशी (मो. 7805975161) से भी किसान आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उप संचालक कृषि श्री सिंह ने जिले के कोदो एवं कुटकी उत्पादक किसानों से पुनः अपील की है कि जिन किसानों ने उपार्जन हेतु पंजीयन कराया है, वे बढ़ी हुई अवधि का लाभ अवश्य उठाएं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें