Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

अल्पावधि फसल ऋण योजना निरन्तर जारी रहेगी

10 मई 2022, इंदौर /भोपाल । अल्पावधि फसल ऋण योजना निरन्तर जारी रहेगी – सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर वर्ष 2021-22 की अल्पावधि फसल ऋण योजना निरन्तर जारी रहेगी। राज्य शासन द्वारा योजना को तय शर्तो के अधीन निरन्तर जारी रखने का निर्णय लिया है।

प्रमुख सचिव सहकारिता श्री के.सी. गुप्ता ने बताया कि योजना की शर्तो में वर्ष 2021-22 हेतु बेसरेट वर्ष 2020-21 की तरह 10 प्रतिशत रहेगा। खरीफ 2021 सीजन की ड्यू डेट 15 अप्रैल और रबी 2021-22 सीजन की ड्यू डेट 15 जून 2022 रहेगी। योजना केन्द्र सरकार के निर्देशों के अधीन लागू होगी। योजना में निर्धारित बेसरेट 10 प्रतिशत के अधीन खरीफ और रबी सीजन में अल्पावधि फसल ऋण लेने वाले सभी किसानों के लिए 1 प्रतिशत(सामान्य) ब्याज अनुदान और निर्धारित ड्यू डेट तक ऋण की अदायगी करने वाले किसानों को 4 प्रतिशत (अतिरिक्त) ब्याज अनुदान प्रोत्साहन स्वरूप राज्य सरकार द्वारा दिया जायेगा।

महत्वपूर्ण खबर: देश की प्रमुख मंडियों में गेहूं के मंडी रेट और आवक (10 मई 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile