Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी: उर्वरक विक्रेता का गोदाम सील किया

11 अगस्त 2026, शिवपुरी: शिवपुरी: उर्वरक विक्रेता का गोदाम सील किया – मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने सभी अधिकारियों को संबंधित कार्यालय एवं संस्थाओं के औचक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं ताकि व्यवस्थाओं को और व्यवस्थित किया जा सके।

कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड खनियाधाना द्वारा शुक्रवार को विकासखंड खनियाधाना के उर्वरक विक्रेता सिद्ध ट्रेडर्स अछरौनी प्रो. अंकित जैन के प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर उक्त प्रतिष्ठान के गोदाम को तत्काल सील कर दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। उप संचालक कृषि ने बताया कि किसानों के हितों की रक्षा कृषि विभाग की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। नकली अथवा अमानक कृषि आदानों की बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध कृषि आदान अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद, बीज और कीटनाशक खरीदें और हर खरीद पर पक्का बिल जरूर लें। बिना बिल के कोई भी कृषि सामग्री न खरीदें। यदि किसी दुकान पर नकली या संदिग्ध सामग्री बेचे जाने की जानकारी मिले तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी कृषि कार्यालय को दें, जिससे समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें