Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी जिले को आईपीएल कंपनी की 1650 मीट्रिक टन टीएसपी की खेप प्राप्त

04 नवंबर 2025, भोपाल: शिवपुरी जिले को आईपीएल कंपनी की 1650 मीट्रिक टन टीएसपी की खेप प्राप्त – जिले में आज आईपीएल कंपनी का टीएसपी उर्वरक रैक प्वाइंट शिवपुरी पर प्राप्त हुआ। इस खेप में जिले को कुल 1650 मीट्रिक टन टीएसपी प्राप्त हुआ है। प्राप्त उर्वरक का वितरण सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर रवीन्‍द्र कुमार चौधरी के निर्देशन में अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर किया जाएगा। जिससे किसानों को समय पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

प्राप्त टीएसपी में से 06 डबल लॉक गोदाम को 1150  मी . टन, 02 मार्केटिंग सोसायटियों को 150  मी . टन एवं निजी थोक उर्वरक विक्रेताओं को 350  मी .टन टीएसपी आवंटित किया गया है। मार्कफेड शिवपुरी को 100  मी .टन, मार्कफेड करैरा को 200  मी .टन, मार्कफेड पिछोर को 450  मी .टन, मार्कफेड कोलारस को 175  मी .टन, मार्कफेड पोहरी को 150  मी .टन एवं मार्कफेड बदरवास को 75  मी .टन टीएसपी आवंटित हुआ। मार्केटिंग बैराड़ को 25  मी .टन तथा विपणन सहकारी संस्था मार्केटिंग खनियांधाना को 125  मी .टन टीएसपी उपलब्ध कराया गया।

निजी विक्रेताओं के माध्यम से भी किसानों तक टीएसपी पहुँचाने की व्यवस्था की गई है। इसमें अल्का एजेंसी खनियाधाना को 60 मी .टन, जनता एग्रो एजेंसी शिवपुरी को 60  मी .टन, राजेंद्र ब्रदर्स शिवपुरी को 60  मी .टन, अग्रवाल एंटरप्राइजेज करैरा को 60  मी .टन, राधिका ट्रेडर्स शिवपुरी को 25  मी .टन, जगन्नाथ मदनलाल नरवर को 25  मी  .टन एवं विनोद ट्रेडिंग कंपनी शिवपुरी को 60 मी .टन टीएसपी आवंटित किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें