Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी: कृषि रथ से दी जा रही फसल तकनीकी जानकारी

19 मई 2026, शिवपुरी: शिवपुरी: कृषि रथ से दी जा रही फसल तकनीकी जानकारी –  वर्ष 2026 को कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मनाये जाने के उपलक्ष में म.प्र. शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा दिये निर्देश अनुसार 16 मई 2026 से 10 दिवस के लिए जिले के सभी विकास खंडों में कृषि रथों के द्वारा निर्धारित रूट चार्ट अनुसार भ्रमण किया जा रहा है।

कृषि विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे-ई विकास पोर्टल, प्राकृतिक खेती, नरवाई प्रबंधन इत्यादि के साथ-साथ कृषि से संबद्ध विभागों पशुपालन, उद्यान, कृषि अभियांत्रिकी, एवं मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं की जानकारी से भी ग्रामीण जनों को लाभान्वित किया जा रहा है। 18 मई को ई विकास पोर्टल के माध्यम से किसान भाई किस प्रकार से उर्वरक आसानी से पंजीयन कर प्राप्त कर सकते हैं उसके बारे में सभी ग्राम पंचायत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर  बताया  गया।

प्रत्येक विकास खण्ड में रथ के साथ एक तकनीकी दल के रूप में अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों द्वारा योजनाओं के प्रचार-प्रसार के दौरान कृषकों की समस्याओं का निदान मौके पर ही हल किया जा रहा है, साथ ही साथ वर्तमान में कृषि की नई तकनीक से किसान भाईयों को लाभान्वित कर उन्हें ई विकास पोर्टल के माध्यम से आसानी से खाद प्राप्त करने नरवाई की घटनाओं को रोकने एवं जलाने पर होने वाले वातावरणीय दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत रूप से समझाइश दी जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उप संचालक कृषि पानसिंह करौरिया द्वारा भी गांव-गांव जाकर कृषि रथ की तकनीकी अमले के साथ किसानों को ई विकास पोर्टल से खाद प्राप्त हेतु पंजीयन आसानी से कैसे करें समझाइए दी गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी की सहभागिता भी हो रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Glo