राज्य कृषि समाचार (State News)

श्योपुर: तीन विक्रेता फर्माे के लाइसेंस निलंबित

19 अप्रैल 2026, श्योपुरश्योपुर: तीन विक्रेता फर्माे के लाइसेंस निलंबित – म.प्र. शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्रालय भोपाल द्वारा उर्वरक का शत-प्रतिशत वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से करने के निर्देश जारी है। निर्देशों की अवहेलना करने पर जिले में कृषि विभाग द्वारा विक्रेता फर्म को नोटिस जारी किये गये थे। विक्रेता फर्मों द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषप्रद न होने की स्थिति में तीनों फर्माे के  लाइसेंस  निलंबन की कार्यवाही की गई है।

 उप संचालक कृषि श्री जीके पचौरिया ने बताया कि जिन फर्मों के लाइसेंस निलंबित किये गये है, उनमें मैसर्स-जे.के.इंटरप्राइजेज कलारना रोड श्योपुर, चंबल खाद बीज भंडार दांतरदा एवं प्रतीक ट्रेडर्स ढोढर है। इसके अलावा अन्य दो फर्मों श्री धाकड फर्टिलाइजर एंड केमिकल बडौदा तथा दांतरदा कृषि सेवा केन्द्र दांतरदा सहित जिला प्रबंधक एमपी एग्रो जिला श्योपुर को नोटिस जारी किये गये है। जिनसे तीन दिन में जवाब चाहा गया है, जवाब के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी।

रासायनिक खादों का शत प्रतिशत वितरण ई-विकास प्रणाली प्रारंभ कर दी गई है। किसानों  भाइयों  से भी अपील है कि जिन किसानों की एग्रीस्टेक पर फार्मर आईडी नहीं बनी है। वह अपनी फार्मर आईडी बनवा लें एवं जिन किसानों की फार्मर आईडी बनी है, परन्तु भूमि का संपूर्ण विवरण इसमें नहीं जुड़ा है। वह अपनी संपूर्ण भूमि का विवरण फार्मर आईडी में जुडवा लें। जिससे किसानों को ई-विकास प्रणाली से उर्वरक क्रय करते समय अनावश्यक  समस्याओं   का सामना न करना   पड़े   ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements