श्योपुर : ई-टोकन जनरेट करने हेतु 15 रुपये शुल्क निर्धारित
07 जुलाई 2026, श्योपुर: श्योपुर : ई-टोकन जनरेट करने हेतु 15 रुपये शुल्क निर्धारित – उप संचालक कृषि श्री जीके पचौरिया ने बताया कि ई विकास प्रणाली प्रणाली अंतर्गत किसानों को खाद लेने हेतु ऑनलाइन ई-टोकन जनरेट कराना अनिवार्य है। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक ई-टोकन जनरेट करने के लिए अधिकतम 15 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। जिले के समस्त एमपी ऑनलाइन एवं कियोस्क संचालकों से कहा गया है कि वे कृषकों को ई टोकन जनरेट करने हेतु प्रति टोकन 15 रूपये का सेवा शुल्क लेंगे।
कोई भी कियोस्क या एमपी ऑनलाइन संचालक कृषकों से इस निर्धारित शुल्क (15 रूपये) से अधिक राशि की मांग नहीं करेगा। यदि किसी कियोस्क या एमपी ऑनलाइन संचालक द्वारा कृषकों से निर्धारित से अधिक राशि वसूलने की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। किसानों से भी कहा गया है कि वे निर्धारित शुल्क ही दें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

