Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

श्योपुर कलेक्टर ने पराली को लेकर किसानों से किया संवाद

30 सितम्बर 2025, श्योपुर: श्योपुर कलेक्टर ने पराली को लेकर किसानों से किया संवाद – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा श्योपुर जिले को पराली फ्री डिस्ट्रिक्ट बनाने के उद्देश्य से किये जा रहे प्रयासों के अंतर्गत किसानों को इस मुहिम से  जोड़ने  के लिए  गत दिनों  प्रेमसर स्थित ग्राम पंचायत भवन में किसानों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने कहा कि हम निरंतर पराली को जलाते आ रहे  हैं , इससे हमारी भूमि में मौजूद मित्र जीवाणुओं की कमी हो रही है, क्योकि पराली की आग से यह मित्र जीवाणु नष्ट हो रहे  हैं  तथा मिट्टी भी गर्म हो रही है। इससे न केवल फसल उत्पादन कम हो रहा है, बल्कि हर वर्ष फसल उत्पादन में उवर्रक की डिमांड  बढ़ती  जा रही है। भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए हमें पराली का प्रबंधन करना होगा, अन्यथा हमारी जमीन अनउपजाऊ भी हो सकती है। पर्यावरण की दृष्टि से भी पराली में आग लगाना घातक है, इससे वायुमंडल तो प्रदूषित होता ही है, साथ ही अन्य पर्यावरणीय समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। यह व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है, इसलिए हम सभी पराली का उचित तरीके से प्रबंधन करें। इसके लिए शासन द्वारा सुपर सीडर एवं अन्य कृषि यंत्रों पर 40 प्रतिशत का अनुदान भी दिया जा रहा है।

 वर्तमान में सुपर सीडर के लिए ई-कृषि अनुदान पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है, जिस पर किसान भाई सुपर सीडर खरीदने के लिए आवेदन कर सकते है तथा अपने खेत में पराली का प्रबंधन कर समय पर गेहूं की फसल की बुआई की जा सकती है। सरकार सुपर सीडर पर 1 लाख 20 हजार रुपये का अनुदान भी दे रही है। इसी प्रकार बेलर पर भी अनुदान दिया जा रहा है।  कलेक्टर ने  बताया कि जो किसान बेलर से पराली का प्रबंधन करवाना चाहते है, वे सहमति प्रदान करेंगे तो उन्हें बेलर की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होने कहा कि श्योपुर जिले के किसान पराली के लिए जागरूक हुए है तथा 103 से अधिक  किसानों ने सुपर सीडर खरीदकर इस मुहिम को आगे  बढ़ने  में अपना सहयोग प्रदान किया है। इस  दौरान उप संचालक कृषि श्री मुनेश शाक्य, श्री अरूण शाक्य सहित सरपंच प्रतिनिधि श्री राममुकेश मीणा अन्य पंचायत पदाधिकारी, किसान एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें