राज्य कृषि समाचार (State News)

श्योपुर: दो विद्यालयों में कृषि संकाय संचालन की स्वीकृति

12 अगस्त 2026, श्योपुरश्योपुर: दो विद्यालयों में कृषि संकाय संचालन की स्वीकृति – जिले के विद्यार्थियों के लिए व्यावसायिक एवं रोजगारपरक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा जारी आदेश के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से श्योपुर जिले के दो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कृषि संकाय संचालित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री यश जैन ने बताया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोई कलां एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर में कृषि संकाय के संचालन की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

कृषि संकाय प्रारंभ होने से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही कृषि शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को कृषि, उद्यानिकी एवं कृषि आधारित गतिविधियों के क्षेत्र में उच्च शिक्षा एवं रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार संबंधित विद्यालयों में कृषि विषय के संचालन की आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने जिले के विद्यार्थियों के लिए इसे महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को इससे अपने भविष्य के लिए बेहतर शैक्षणिक विकल्प उपलब्ध होंगे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture