शाजापुर: पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
26 जून 2026, शाजापुर: शाजापुर: पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित – पशुपालन एवं डेयरी विभाग शाजापुर द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कृषि विकास केन्द्र शाजापुर में किया गया। कार्यशाला में पशु आहार के लिए गोरस एवं साइनेज की उपयोगिता, महत्व के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता जिसमें कम खर्च पर अधिक आय अर्जित की जा सकती हैं, के बारे में विस्तार पूर्वक उपयोग करना बताया गया।
पशु पालकों को दुग्ध उत्पादन दोगुना करने के लिए नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, संतुलित पशु आहार, गोरस एप्प के माध्यम से कम खर्च में अधिक आय, पशु स्वास्थ्य के लाभ, अच्छे नस्ल की बछिया, अधिक दुग्ध उत्पादन कैसे करें आदि की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर कार्यशाला में उपसंचालक डॉ. प्रशांत महाडिक, पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस धाकड़, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी क्षेत्र अधिकारी श्री विनोद सूर्यवंशी, श्री सुनिल गोठी, पशु पालक, कृत्रिम गर्भाधान, कार्यकर्ता, सचिव, अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण विकासखण्ड शाजापुर एवं मो. बड़ोदिया शामिल हुए।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

