राज्य कृषि समाचार (State News)

शाजापुर: सात निजी उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

20 अप्रैल 2026, शाजापुरशाजापुर: सात निजी उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित – शासन द्वारा प्रदेश में उर्वरक वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं सुगमतापूर्वक प्रदान करने के लिए ई-विकास (वितरण एवं कृषि आपूर्ति समाधान) प्रणाली प्रारंभ की गई है। शासन द्वारा 01 अप्रैल 2026 से जिले में शत प्रतिशत उर्वरक वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है। इस संबंध में उप संचालक कृषि द्वारा प्रत्येक विकासखंड स्‍तर पर निजी उर्वरक विक्रेताओं के साथ बैठक का आयोजन भी किया गया ।

जिले में 16 निजी विक्रेताओं को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किये गये थें, जिसमें से 7 निजी उर्वरक विक्रेताओं जिनमें मेसर्स जय बाबारी कृषि सेवा केन्द्र, सिंगाजी कृषि फार्म मो.बडोदिया, फर्टिलाइजर जंक्‍शन शुजालपुर, देव कृपा कृषि सेवा केंद्र कालापीपल, श्री सांवरिया कृषि सेवा केन्द्र मो.बडोदिया, कनिष्‍का एग्रो सेल्‍स मो.बड़ोदिया, जामलिया ट्रेडर्स ग्राम मोहना को ई-विकास प्रणाली का पालन नहीं कर उर्वरक वितरण करने एवं शासन के निर्देशो की अवहैलना करने तथा उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर उक्त फर्म को जारी फुटकर प्राधिकार पत्र निलम्बित किये गये है।

निलंबन अवधि के दौरान इन फर्म पर उर्वरक के किसी भी प्रकार के क्रय, विक्रय पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। ई-विकास प्रणाली से उर्वरक वितरण नही करने वाली निजी फर्मो/संस्‍थाओं पर निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements