राज्य कृषि समाचार (State News)

शाजापुर: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए 30 जून तक आवेदन आमंत्रित

19 मई 2026, शाजापुरशाजापुर: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए 30 जून तक आवेदन आमंत्रित – सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ‘आत्मा ‘ योजना अंतर्गत जिले में मूल्यांकन वर्ष 2025-26 के लिए जिले के कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी गतिविधियों से संबंधित कृषि तकनीकी एवं उत्पादकता के आधार पर कृषकों से विभागीय शर्तों के अधीन बंद लिफाफे में पुरस्कार आवेदन पत्र भरकर 30 जून 2026 तक कार्यालयीन समय में आमंत्रित किये गये हैं।
आवेदनों का मूल्यांकन कलेक्टर सह अध्यक्ष ‘आत्मा ‘गवर्निंग बोर्ड द्वारा गठित समिति के द्वारा किया जायेगा।

जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी गतिविधियों में प्रत्येक गतिविधि में 2-2 कृषक कुल 10 कृषकों को 25-25 हजार रूपये, विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी गतिविधियों में प्रत्येक विकासखण्ड से प्रत्येक गतिविधि में 1-1 कृषक को 10-10 हजार रुपये प्रदान किये जायेंगे।

परियोजना संचालक ‘आत्मा” डॉ श्रीमती स्मृति व्यास ने बताया कि पात्रता अनुसार आवेदन-पत्र विकासखण्ड स्तर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, बी.टी.एम. ‘आत्मा ‘ एवं जिला स्तर पर परियोजना संचालक ‘आत्मा ‘, उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला-शाजापुर कार्यालय में कृषक  के आवेदन  – पत्र प्राप्त एवं जमा किये जा सकेंगे। उपरोक्त संबंधित विभाग उद्यानिकी, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी एवं मत्स्य पालन के जिला कार्यालय एवं विकासखण्ड स्तरीय कार्यालयों में आवेदन प्राप्त कर जमा किये जा सकेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए  अपने क्षेत्र के विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी व बी.टी.एम. व ए.टी.एम. ‘आत्मा ‘से संपर्क करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements