शाजापुर: सोयाबीन कृषकों के लिये कृषि संबंधी सलाह
09 जुलाई 2026, शाजापुर: शाजापुर : सोयाबीन कृषकों के लिये कृषि संबंधी सलाह – कृषि विभाग ने खरीफ फसलों की बुवाई पूर्ण होने के बाद किसानों से फसलों की नियमित निगरानी रखने की अपील की है। कृषि विभाग द्वारा सलाह दी है कि खेतों में जलभराव की स्थिति बनने पर अतिरिक्त पानी की तत्काल निकासी करें तथा कम वर्षा की स्थिति में नमी संरक्षण के लिए समय पर निराई-गुड़ाई करें। सोयाबीन, मक्का, उड़द, मूंग एवं अन्य खरीफ फसलों में जहां पौध संख्या कम हो, वहां शीघ्र गैप फिलिंग (रिक्त स्थानों पर पुनः बुवाई) करें।
खरपतवार नियंत्रण समय पर करें तथा कीट एवं रोग दिखाई देने पर कृषि वैज्ञानिकों की सलाह अनुसार ही अनुशंसित दवाओं का प्रयोग करें। अनावश्यक कीटनाशकों के छिड़काव से बचें एवं समेकित कीट प्रबंधन (आईपीएम) अपनाएं।
फसल में बिना आवश्यकता एवं बिना तकनीकी अनुशंसा के यूरिया अथवा अन्य उर्वरकों की टॉप ड्रेसिंग न करें। विशेषकर सोयाबीन जैसी दलहनी फसलों में अनावश्यक नाइट्रोजन देने से पौधों की अत्यधिक वानस्पतिक वृद्धि होती है, कीट एवं रोगों का प्रकोप बढ़ सकता है तथा उत्पादन एवं गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अतः उर्वरकों का प्रयोग केवल आवश्यकता एवं कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार ही करें।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कृषि कार्य करें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में निकटतम कृषि विभाग कार्यालय अथवा कृषि विज्ञान केंद्र से तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त करें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

