राज्य कृषि समाचार (State News)

शाजापुर: ई-विकास प्रणाली के उल्लंघन पर पैक्स समिति पर कार्यवाही की

13 मई 2026, शाजापुरशाजापुर: ई-विकास प्रणाली के उल्लंघन पर पैक्स समिति पर कार्यवाही की – जिला प्रशासन द्वारा उर्वरक वितरण में पारदर्शिता एवं शासन के निर्देशों के कड़ाई से पालन के लिए सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में 10 मई 2026 को पैक्स कांजा द्वारा POS/IFMS प्रणाली के माध्यम से 27.9 मेट्रिक टन यूरिया वितरण दर्ज किया गया, जबकि ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत ई-टोकन के माध्यम से मात्र 26.145 मेट्रिक टन यूरिया का ही वितरण पाया गया। समिति द्वारा 1.755 मेट्रिक टन यूरिया का वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से दर्ज नहीं किया गया, जो शासन के निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन हैं। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पैक्स समिति कांजा के समिति प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से चार्ज से हटा दिया गया हैं।

उप संचालक कृषि श्री आरएल जामरे ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही/नियमों की अवहेलना अथवा पोर्टल पर जानकारी दर्ज किए बिना वितरण करने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में समस्त प्रकार का कुल 35500 में.टन से अधिक उर्वरक सोसायटीवार, मार्कफेड के डबल लॉक केन्द्रवार, एमपी एग्रो, निजी विक्रेता केन्द्रों पर उपलब्ध है।  किसानों  से अपील है  कि फसलों की बोनी के लिए फसलों की आवश्यकता अनुसार यूरिया, एसएसपी, एनपीके, डीएपी, पोटाश खाद की पूर्ण मात्रा को उठा सकते हैं। यदि किसान चाहे तो पुनः पोर्टल पर प्रक्रिया का पालन कर अपनी आवश्यकता अनुसार खाद बुक कर अपनी सुविधानुसार उठा सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper