Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शहडोल: कोदो-कुटकी पंजीयन का आज आखिरी दिन, किसानों को मिलेंगे ₹2600 और ₹3600 प्रति क्विंटल

06 नवंबर 2026, शहडोल: शहडोल: कोदो-कुटकी पंजीयन का आज आखिरी दिन, किसानों को मिलेंगे ₹2600 और ₹3600 प्रति क्विंटल – मध्यप्रदेश शासन की रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 (विपणन वर्ष 2026-27) में कोदो एवं कुटकी के उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 6 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है।   उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला शहडोल ने बताया कि योजना के अंतर्गत कोदो का उपार्जन मूल्य 2600 रुपये प्रति क्विंटल तथा कुटकी का उपार्जन मूल्य 3600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

किसानों का पंजीयन ई-उपार्जन पोर्टल www.mpeuparjan.nic.in पर किया जा रहा है।   किसानों की सुविधा के लिए पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्रों तथा सहकारी समितियों द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रों पर की गई है।

इसके अतिरिक्त एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र एवं निजी साइबर कैफे के माध्यम से सशुल्क पंजीयन भी कराया जा सकता है।   पंजीयन के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं भूमि संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।   उप संचालक ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि 5 नवंबर 2026 से पूर्व कोदो एवं कुटकी फसल के उपार्जन हेतु अपना पंजीयन अवश्य कराएं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें