राज्य कृषि समाचार (State News)

शहडोल: ई-विकास पोर्टल से किसानों को मिलेगा उर्वरक

19 मई 2026, शहडोलशहडोल: ई-विकास पोर्टल से किसानों को मिलेगा उर्वरक – किसानों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा ई-विकास पोर्टल प्रणाली लागू की गई है। नई व्यवस्था के तहत किसान अपने रकबे एवं फसल के अनुसार एक ही बार में आवश्यक उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे।

कृषि विभाग के अनुसार किसान मोबाइल के माध्यम से ई-टोकन जारी कर खाद बुक कर सकेंगे, वहीं एमपी ऑनलाइन केंद्रों से भी टोकन प्राप्त किया जा सकेगा। पोर्टल के माध्यम से मक्का, धान, सोयाबीन सहित अन्य फसलों के अनुसार उर्वरक की मात्रा निर्धारित की जाएगी। नई व्यवस्था में सिकमी, बटाईदार एवं वन पट्टाधारी किसानों के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। ऐसे किसान भू-स्वामी की अनुमति एवं सत्यापन के बाद पोर्टल के माध्यम से उर्वरक बुक कर सकेंगे। वृद्ध, दिव्यांग एवं संयुक्त खाताधारी किसानों के लिए भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। किसानों को पहले अपनी फार्मर आईडी एवं आधार लिंक मोबाइल नंबर अपडेट कराना होगा। इसके बाद ई-विकास पोर्टल पर आधार नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से लॉगिन किया जा सकेगा।

 किसान अपनी फसल का चयन करेंगे, जिसके आधार पर आवश्यक उर्वरक की मात्रा स्वतः प्रदर्शित होगी। इसके बाद किसान उपलब्ध वितरण केंद्र का चयन कर ई-टोकन जारी कर सकेंगे। जारी टोकन के बाद किसानों को दो दिन के भीतर चयनित केंद्र से खाद प्राप्त करना होगा। समय सीमा में खाद नहीं लेने पर टोकन स्वतः निरस्त हो जाएगा। नई व्यवस्था से किसानों को लंबी कतारों से राहत मिलने की उम्मीद है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि जिनकी फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है, वे जल्द से जल्द पंजीयन कराएं ताकि आगामी खरीफ सीजन में उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Glo

Advertisements