Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विकास के लिए विदिशा के 7 गांव चयनित, किसानों को उन्नत तकनीक और आधुनिक संसाधनों का मिलेगा लाभ  

18 अगस्त 2026, विदिशा: कृषि विकास के लिए विदिशा के 7 गांव चयनित, किसानों को उन्नत तकनीक और आधुनिक संसाधनों का मिलेगा लाभ – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में कृषि क्षेत्र को अधिक सुदृढ़, आधुनिक एवं लाभकारी बनाने के उद्देश्य से कृषि रोडमैप के अंतर्गत विभिन्न विकासखंडों में ग्रामों का चयन किया गया है। चयनित ग्रामों में कृषि गतिविधियों को प्रोत्साहित करते हुए किसानों को उन्नत तकनीक, बेहतर कृषि पद्धतियों और आधुनिक संसाधनों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

कृषि रोडमैप के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों में कुल सात ग्रामों का चयन किया गया है। इन ग्रामों का चयन विकासखंडवार निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार किया गया है। चयनित ग्रामों में कृषि क्षेत्र की स्थानीय आवश्यकताओं और संभावनाओं के अनुरूप गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा।

विकासखंडवार चयनित ग्राम इस प्रकार हैं—

  1. विदिशा विकासखंड: बेरखेड़ी जेतू एवं बामौरा
  2. ग्यारसपुर विकासखंड: ऑलिंजा
  3. कुरवाई विकासखंड: ईशाखेड़ी
  4. बासौदा विकासखंड: सुमेरदांगी
  5. नटेरन विकासखंड: गोकुलपुर

इन चयनित ग्रामों में कृषि रोडमैप के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही फसल उत्पादन बढ़ाने, कृषि की लागत को कम करने, आधुनिक कृषि यंत्रों एवं तकनीकों का उपयोग बढ़ाने तथा किसानों की आय में वृद्धि के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि रोडमैप का उद्देश्य ग्राम स्तर पर कृषि विकास की योजनाबद्ध आधारशिला तैयार करना है, ताकि किसानों को उनकी स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप बेहतर कृषि सुविधाएं और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा सके। चयनित ग्रामों में विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में नवाचार और उन्नत पद्धतियों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस पहल से चयनित ग्रामों के किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा और जिले में कृषि क्षेत्र को अधिक उत्पादक, तकनीक आधारित तथा आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture