Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की

03 जनवरी 2025, भोपाल: कृषि क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की – राजस्थान के ब्यावर जिले के समोखी गांव के निवासी अशोक कुमावत ने कृषि क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। 16 जुलाई 1997 को जन्मे अशोक ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में अपना स्टार्टअप शुरू किया। उन्होंने आंवला और बाजरा जैसे पारंपरिक भारतीय उत्पादों को प्रोसेस करके उनके मूल्य वर्धित उत्पाद जैसे फ्रूट-आधारित मिठाइयां, बाजरा कुकीज और बाजरा क्रंची स्टिक्स तैयार किए।

अशोक का उद्देश्य है कि किसानों को उनके उत्पादों का उचित दाम दिलाया जाए और ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं। उनके इस प्रयास ने न केवल उनकी अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, बल्कि समाज के लिए भी एक उदाहरण पेश किया।

अशोक ने खाद्य प्रसंस्करण  के क्षेत्र में कदम रखने की प्रेरणा अपने पिता से ली, जो स्वयं किसान हैं। उन्होंने देखा कि उनके गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्पादित आंवला और बाजरा का उपयोग सही ढंग से नहीं हो पाता। इससे किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पाता और ग्रामीण महिलाओं के पास रोजगार के अवसर नहीं थे।  इस समस्या को समझते हुए, अशोक ने 2020 में खाद्य प्रसंस्करण  पर काम शुरू किया। उन्होंने पारंपरिक फसलों को नए उत्पादों में बदलकर उनके बाजार मूल्य को बढ़ाया।  अशोक का स्टार्टअप न केवल किसानों के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं के लिए भी रोजगार का बड़ा स्रोत है। उनके स्टार्टअप में 20-25 महिलाएं कार्यरत हैं, जो उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और अन्य कार्यों में योगदान देती हैं। अशोक बताते हैं, “राजस्थान में ग्रामीण महिलाओं के पास कौशल की कमी होती है, लेकिन वे मेहनती होती हैं। हमने उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण देकर हमारे स्टार्टअप का हिस्सा बनाया। इससे उनकी आय बढ़ी और उनका आत्मविश्वास भी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com