Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीहोर: किसानों को कम पानी वाली फसलों के लिए करें प्रेरित

28 अक्टूबर 2026, सीहोर: सीहोर: किसानों को कम पानी वाली फसलों के लिए करें प्रेरित – कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को कई निर्देश दिए .

किसानों को कम पानी वाली फसलों के लिए करें प्रेरित – कलेक्टर श्री  बालागुरू   के ने टीएल बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में औसत से कम वर्षा को देखते हुए किसानों को कम पानी में तैयार होने वाली फसलों की खेती के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को कम जल की आवश्यकता वाली फसलों के लाभों की जानकारी दें तथा उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के लिए जागरूक करें। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और पानी की बचत के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को पानी के मितव्ययी उपयोग के प्रति जागरूक किया जाए। लोगों को दैनिक कार्यों में पानी की बर्बादी रोकने, वर्षा जल संचयन अपनाने तथा उपलब्ध जल का आवश्यकता के अनुसार उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए। जल संरक्षण के लिए जन भागीदारी सुनिश्चित करते हुए आमजन को पानी की प्रत्येक बूंद का महत्व समझाया जाए, ताकि भविष्य में जल संकट की स्थिति से बचा जा सके।

रबी फसलों को विद्युत लाइनों में स्पार्किंग एवं अन्य विद्युत संबंधी कारणों से होने वाली आगजनी से बचने के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। विद्युत लाइनों का नियमित निरीक्षण कर ढीले तारों, खराब उपकरणों एवं स्पार्किंग की संभावनाओं को समय रहते दूर किया जाए, ताकि आगजनी की घटनाओं को रोका जा सके और किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

नरवाई प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक करें – कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में नरवाई प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक करें तथा फसल अवशेष जलाने पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। किसानों को नरवाई जलाने से मिट्टी की उर्वरता एवं पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं मल्चर जैसे कृषि यंत्रों से फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने, किसानों को नरवाई के वैकल्पिक उपयोग की जानकारी देने तथा नरवाई जलाने की घटनाओं पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

 बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव, अपर कलेक्टर श्री बृजेश सक्सेना, संयुक्त कलेक्टर श्री रविन्द्र परमार, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा, श्रीमती स्वाति मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रेम सिंह गौड़, श्री गिरिराज सिंह परिहार उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture