Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मूंगफली उत्पादन के लिए लाभकारी होगा सीड हब : कुलगुरु

25 मई 2026, शिवपुरी: मूंगफली उत्पादन के लिए लाभकारी होगा सीड हब : कुलगुरु – कृषि विज्ञान केंद्र, शिवपुरी में gat 23 मई को मूंगफली सीड हब परियोजना की नई प्रसंस्करण इकाई का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अरविंद कुमार शुक्ला ने की। इस अवसर पर निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ वाई.पी. सिंह एवं कार्यपालन यंत्री इंजी. अखिलेश सिंह उपस्थित रहे।

केविके के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ पुनीत कुमार के निर्देशन में संचालित गतिविधियों का अवलोकन कुलगुरु ने किया।

यह सीड हब भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के मूंगफली अनुसंधान संस्थान के समन्वय से तैयार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य शिवपुरी सहित आसपास के जिलों में मूंगफली की उन्नत किस्मों का प्रसार, बीज प्रतिस्थापन दर में वृद्धि तथा आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में डॉ एम.के. भार्गव, डॉ प्रशांत गुप्ता, डॉ पुष्पेंद्र सिंह, डॉ सुरुचि सोनी, डॉ ए.के. कुशवाह एवं श्री सत्येंद्र गुप्ता सहित अन्य वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें