Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अलीराजपुर में सीड बॉल निर्माण कार्यक्रम आयोजित

27 जून 2024, अलीराजपुर: अलीराजपुर में सीड बॉल निर्माण कार्यक्रम आयोजित – कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर के निर्देशन में कृषि विज्ञान केंद्र अलीराजपुर में पर्यावरण संरक्षण के लिए सीड बॉल निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान थी । इस दौरान वन मंडलाधिकारी श्री ध्यान सिंह निंगवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री तपीस पांडे समेत अन्य अधिकारी, सरपंच रोडधा श्री निरंजन सरपंच कवटू श्रीमती सीमा निंगवाल एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।

सांसद श्रीमती चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिला प्रशासन और कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा पर्यावरण के संरक्षण के ये जो सीड बॉल   की मुहिम चलाई गई है ये इस जिले के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी । जिला प्रशासन द्वारा 20 हजार से अधिक सीड बॉल   बनाने का लक्ष्य रखा है इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए  जिला प्रशासन द्वारा प्रति दिवस एक घंटे का श्रम दान करने का  आह्वान  किया गया । इस तरह के विभिन्न प्रयास से हमारा जिले में  पेड़ों की कमी को पूरा किया जा सकता है और पर्यावरण को शुद्ध बनाया जा सकता है ।

कलेक्टर डॉ बेडेकर ने उपस्थित सभी  लोगों  और छात्र छात्राओं को इस मुहिम से जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि पर्यावरण  संरक्षण  हम सभी का दायित्व है। इन सीड  बॉल  निर्माण से हम सभी को  वृक्षारोपण के कार्य को गति मिलेगी और हम सब लोग मिलकर ज्यादा से ज्यादा वृक्षों को लगाने में कामयाब हो सकेंगे । 20 हजार से अधिक सीड  बॉल के निर्माण से अपने जिले को हरा भरा कर पाएंगे । इस तरह के सामूहिक प्रयास से हम लोग बड़े से बड़ा लक्ष्य प्राप्त कर सकते  हैं। निश्चित ही इस मुहिम में जिलेवासियों द्वारा अपनी सहभागिता बढ़ाई जायेगी ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 कृषि विज्ञान केन्द्र अधिकारी श्री यादव ने बताया  कि इन सीड  बॉलों  में सीताफल , सेवान, बोर, सागौन , पीला कनेर आदि के सीड बॉल बनाए जा रहे हैं । रोजाना हर घंटे कर्मचारियों के साथ साथ कॉलेज के छात्रों द्वारा सीड बॉल का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही अपने तय लक्ष्य को प्राप्त कर के इन सीड बाल का वितरण करेंगे ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com