राज्य कृषि समाचार (State News)

आलीराजपुर : नीति आयोग ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की वीसी से की समीक्षा

31 जनवरी 2026, आलीराजपुर: आलीराजपुर : नीति आयोग ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की वीसी से की समीक्षा – प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा नीति आयोग, नई दिल्ली द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। इस अवसर पर किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग उप संचालक श्री कुणाल कपूर ने योजना अंतर्गत जिलों द्वारा तैयार किए गए एक्शन प्लान पर विस्तृत चर्चा की तथा प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर, कृषि विभाग उप संचालक श्री सज्जन सिंह चौहान, आत्मा परियोजना से श्री दादू मोरे, उद्यानिकी विभाग से श्री कैलाश चौहान सहित कृषि से संबंधित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में योजना के लक्ष्यों की पूर्ति, किसानों को अधिक लाभ पहुंचाने तथा विभागीय समन्वय के माध्यम से कृषि विकास को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement