Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बैरसिया में एसडीएम ने 1000 बोरी खाद जप्त की

30 नवम्बर 2022, भोपाल: बैरसिया में एसडीएम ने 1000 बोरी खाद जप्त की – भोपाल के बैरसिया विकास खंड में एक व्यापारी द्वारा एक हजार बोरी से अधिक यूरिया एकत्रित की गई थी और इसके द्वारा यह ऊंचे दामों पर बिक्री की जा रही थी। एसडीएम श्री आदित्य जैन ने इस पर संज्ञान लेते हुए छापामार कार्रवाई की। गोडाउन में 1,000 से अधिक बोरी खाद को जप्त  कर लिया है इसके साथ ही संबंधित व्यापारी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए है। एसडीएम श्री जैन ने बताया कि बैरसिया में किसानों द्वारा लगातार यूरिया की मांग की जा रही थी जिस पर व्यापारी आम किसान को सामान्य रूप से खाद बिक्री नहीं करके खाद को ऊंचे दामों पर बेच रहा था।

एसडीएम ने बताया कि लगातार निगाह रखने पर व्यापारी द्वारा खाद का अवैध भंडारण कराया गया था। जबकि सामान्य रूप से खाद सभी लोगों को उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत खाद को भी रखा गया है जिससे किसी भी व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति उसका भंडारण नही किया जा सकता है। मांग होने पर उसकी बिक्री भी नहीं रोकी जा सकती है। व्यापारी द्वारा खाद का विक्रय ना किया जाकर ब्लैक मार्केटिंग के द्वारा चोरी छिपे खाद को बेचा जा रहा था।

एसडीएम श्री जैन ने बताया कि जप्त की गई खाद को जिला आपूर्ति अधिकारी को सौंप दिया गया है और संबंधित व्यापारी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में कार्यवाही करने के साथ ही जांच के आदेश दिए गए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में अनुदान का लाभ लेने के तीन विकल्प

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )