Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें मिलेंगी प्रवेश उत्सव में

28  मार्च 2023, रायपुर । छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें मिलेंगी प्रवेश उत्सव में – छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण शाला प्रवेश उत्सव के दिन से शुरू हो जाएगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिलों में 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव मनाने के निर्देश दिए गए है। शाला प्रवेश उत्सव में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत तिलक लगाकर किया जाएगा। साथ ही उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें भी वितरित की जाएगी।

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला ने कहा है कि निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों के वितरण के लिए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस कार्य में पाठ्य पुस्तक निगम के साथ ही समग्र शिक्षा अभियान और लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करें। डॉ. शुक्ला ने यह भी कहा है कि मुद्रण से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाए। पुस्तकों का भण्डारण सुरक्षित ढंग से किया जाए।

पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा शासकीय और अनुदान प्राप्त शालाओं के कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए संकुल स्तर, कक्षा 9वीं-10वीं के विद्यार्थियों के लिए हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्तर, पंजीकृत मदरसों में कक्षा पहली से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विकासखण्ड स्तर और गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय शालाओं के विद्यार्थियों के लिए सीधे निगम के डिपो स्तर पर पाठ्यपुस्तकों के परिवहन के लिए जरूरी वाहनों का निर्धारण यथा समय पूर्व सुनिश्चित कर लिया जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

निःशुल्क पाठ्यपुस्तक योजना के समयबद्ध तथा सुव्यवस्थित क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग और समाधान के लिए राज्य स्तर पर महाप्रबंधक पाठ्यपुस्तक निगम एवं सहायक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, संभाग स्तर पर संभागीय संयुक्त संचालक, जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्तर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, संकुल स्तर पर संकुल प्रभारी एवं समन्वयक, डिपो स्तर पर डिपो मैनेजर और शाला स्तर पर संस्था प्रमुख नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में भेड़ पालन एवं ऊन संवर्धन बोर्ड का गठन होगा