Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)राज्य कृषि समाचार (State News)

सत्यनारायण को खीरा ककड़ी के उत्पादन से हुई आठ लाख की आय

10 अक्टूबर 2024, नीमच: सत्यनारायण को खीरा ककड़ी के उत्पादन से हुई आठ लाख की आय – नीमच जिले की जावद विकासखंड के ग्राम बोरखेडी के किसान श्री सत्यनारायण पाटीदार ने उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित संरक्षित खेती की शेडनेट हाउस योजना के तहत 14.20 लाख रुपये के अनुदान का लाभ उठाकर अपने खेत पर शेडनेट हाउस निर्माण कर उन्नत कृषि तकनीक से खीरा ककड़ी का उत्पादन किया और  दो सीजन में कुल 8.48 लाख  रूपये की  शुद्ध आमदनी प्राप्त की है।

उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर  श्री पाटीदार  ने परंपरागत खेती के बजाय अपने खेत पर चार हजार वर्ग मीटर में 14.20 लाख के शासकीय अनुदान से शेडनेट हाउस बनाकर वर्ष 2023-24 में खीरा ककड़ी की फसल लगाई। पहले सीजन  में  उन्हें 280 क्विंटल खीरा ककड़ी का उत्पादन कर 3.10 लाख रुपये की शुद्ध आय प्राप्त की है । दूसरे सीजन में 460 क्विंटल खीरा ककड़ी के उत्पादन से उसे 5.38 लाख रुपये की शुद्ध आय प्राप्त हुई है।

इस तरह परम्परागत खेती की तुलना में उन्नत कृषि तकनीक से शेडनेट हाउस के माध्‍यम से संरक्षित खेती कर किसान श्री सत्यनारायण ने खेती को लाभ का धंधा बना लिया है। अब उनकी आर्थिक स्थिति काफी सुद्दढ हो गई है ।इसके लिए  उन्होंने   मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी  के प्रति आभार व्यक्त  किया है ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com