Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: किसानों को सस्ते बीज, फर्टिलाइजर और मशीनरी की सुविधा

22 जनवरी 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश: किसानों को सस्ते बीज, फर्टिलाइजर और मशीनरी की सुविधा – मध्यप्रदेश में किसानों को सस्ती दरों पर बीज, फर्टिलाइजर और कृषि मशीनरी उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत कार्य जारी है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार के सहयोग से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सुविधाओं से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

राज्य के कृषि विभाग द्वारा संचालित खाद्य एवं पोषण सुरक्षा कार्यक्रम के तहत 5.15 लाख किसानों को लाभान्वित किया गया है। इसी प्रकार, मध्यप्रदेश राज्य मिलेट मिशन योजना ने अब तक 66,412 किसानों को लाभ प्रदान किया है। इन योजनाओं के तहत किसानों को सस्ते दामों पर बीज और उर्वरक उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

केंद्र सरकार द्वारा समर्थित ‘सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन’ (आत्मा) के तहत किसानों को कृषि तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। वर्ष 2023-24 में 2.35 लाख किसानों ने कृषक प्रशिक्षण, कृषि विज्ञान मेला और संगोष्ठियों से लाभ उठाया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बीज वितरण और स्वाइल हेल्थ कार्ड

बीज ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत 2.92 लाख किसानों को 80 हजार क्विंटल बीज वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, किसानों को नि:शुल्क स्वाइल हेल्थ कार्ड दिए जा रहे हैं, जिससे 9.73 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। इन कार्ड्स में उर्वरकों और पोषक तत्वों की अनुशंसित मात्रा के अनुसार सुझाव दिए जाते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत लघु और सीमांत किसानों को सिंचाई तकनीकों, जैसे स्प्रिंकलर और ड्रिप सिस्टम, पर 55 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। वर्ष 2024-25 में 17,496 किसानों ने इसका लाभ लिया।

नलकूप खनन और जैविक खेती

नलकूप खनन पर पंप स्थापना के लिए किसानों को 75 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना के तहत 212 किसानों को सहायता मिली। जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए 2,169 नए समूह स्वीकृत किए गए हैं, जिससे 43,380 हेक्टेयर भूमि को जैविक खेती के तहत लाने का लक्ष्य है।

प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश प्राकृतिक कृषि बोर्ड का गठन किया गया है। इसका उद्देश्य किसानों को रसायन मुक्त खेती के प्रति प्रोत्साहित करना है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com