Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

यूरिया की कालाबाजारी पर तत्काल होगी कार्यवाही – श्री भगत

छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने किया उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण

29 अगस्त 2020, अम्बिकापुर। यूरिया की कालाबाजारी पर तत्काल होगी कार्यवाही – श्री भगत – छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा संस्कृति मंत्री श्री अृमरजीत भगत ने आज अम्बिकापुर स्थित विभिन्न निजी उर्वरक दुकानों तथा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण कर खाद भण्डारण एवं वितरण की जानकारी ली तथा किसानों की समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने कृषि विभाग एवं जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जिले में यूरिया उर्वरक का अधिक भण्डारण हुआ है इसके बाद भी किसानों को यूरिया के लिए जूझना पड़ रहा है। किसानों को जरूरत के अनुसार सहकारी समितियों से यूरिया उपलब्ध कराएं उन्हें अधिक दाम पर यूरिया खरीदने की नौबत नहीं आनी चाहिए। किसानों की समस्या का तत्काल निराकरण करें जिस समिति में यूरिया नहीं है उसके आस-पास के समिति से किसानों को यूरिया उपलब्ध कराएं। यूरिया की कालाबाजारी करने की शिकायत पाये जाने पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

महत्वपूर्ण खबर : खेती के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध-कलेक्टर डॉ भारतीदासन

मंत्री श्री भगत ने भारतमाता चौक के पास विजय ट्रेडिंग, प्राथमिक तिलहन उत्पादक सहकारी समिति तथा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति नमनाकला का निरीक्षण कर भण्डारण एवं वितरण की जानकारी ली। उन्होंने निजी उर्वरक दुकानों से खाद प्राप्त कर रहे किसानों से चर्चा की तथा विक्रेताओं को भण्डारण एवं वितरण की दस्तावेज संधारित करने के निर्देश दिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

समितियों में तत्काल बनाए जाएंगे केसीसी – कलेक्टर संजीव कुमार झा ने उप संचालक कृषि को निर्देशित किया है कि जिन किसानो का क्रेडिट कार्ड नहीं बन पाया है जिससे खाद लेने में दिक्कत हो रही है उन किसानों का सहकारी समिति में आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बी-1, खसरा, 4 प्रति पासपोर्ट साईज का फोटो, ऋण पुस्तिका तथा बैंक खाता लेकर किसान क्रेडिट कार्ड बनाए और यूरिया उपलब्ध कराएं। उन्होंने उप संचालक कृषि को सहकारी समितियों में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

सरगुजा जिले के सहकारी समितियों में अब तक 96 हजार 790 क्विंटल यूरिया का भण्डारण कर 51 हजार 537 क्विंटल का वितरण किया गया।

निरीक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।