Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

संदीप ने उद्यानिकी विभाग की योजना से कृषि को बनाया लाभ का धंधा

14 जनवरी 2025, देवास: संदीप ने उद्यानिकी विभाग की योजना से कृषि को बनाया लाभ का धंधा – केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की मंशा है कि कृषि का लाभ का धंधा बने। इसके लिए शासन द्वारा किसान हितैषी कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ पाकर कृषक बड़ी संख्या में फसलों का उत्पादन कर अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। किसानों की अच्छी आय होने से कृषक आर्थिक तौर पर भी सुदृढ़ भी हो रहे हैं। इन्हीं किसानों में कन्नौद विकासखंड के ग्राम पिपलानी के कृषक श्री संदीप जाट  भी हैं।

श्री जाट ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना में संरक्षित खेती के घटक प्लास्टिक मल्चिंग से तीन एकड़ में टमाटर और एक एकड़ में मिर्च की खेती नवीनतम तकनीक के साथ करते हुए, विभाग की ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ योजना से डेढ़ हेक्टेयर में ड्रिप सिंचाई प्रणाली को भी अपनाया और प्रथम वर्ष में ही 02 लाख रुपए का मुनाफा प्राप्त किया। अपनी आय को बढ़ाते हुए संदीप क्षेत्र के युवा किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत भी बन गए हैं।

श्री संदीप  बताते हैं कि उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों विभागीय प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन मिलने से उद्यानिकी की नवीन तकनीक से खेती कर रहे हैं, जिससे उन्हें अच्छी आय हो रही है। वे बहुत खुश हैं तथा किसान हितैषी योजनाओं के संचालन के लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com