राज्य कृषि समाचार (State News)

कोद में समृद्ध किसान अभियान शिविर संपन्न

अनूठे शिविर में 500 प्रगतिशील किसान हुए शामिल

03 जुलाई 2026, इंदौरकोद में समृद्ध किसान अभियान शिविर संपन्न – धार जिले की बदनावर तहसील के ग्राम  कोद में गत दिनों समृद्ध किसान अभियान का आयोजन किया गया , जिसमें आधुनिक खेती के इस अनूठे  प्रशिक्षण में 500  से अधिक प्रगतिशील किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने वास्तविक अनुभवों को  किसान साथियों से साझा किया। इस आयोजन में युवा कृषि रणनीतिकार श्री सचिन वासुदेव पाटीदार की अहम भूमिका रही।

इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए श्री संदीप गणेशलाल पाटीदार , गाजनोद ने कृषक जगत को बताया कि  में कृषि क्षेत्र के प्रसिद्ध विशेषज्ञों एवं सफल कृषकों ने विभिन्न तकनीकी विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इनमें मुख्य रूप से जैविक खेती विशेषज्ञ डॉ नरेंद्र तांबे ,औषधीय खेती विशेषज्ञ श्री संदीप पाटीदार , उद्यानिकी और पॉली हाऊस विशेषज्ञ  श्री कैलाश पटेल , आम विशेषज्ञ श्री कन्हैयालाल पटेल ,अमरूद उत्पादक श्री शुभम पाटीदार ,ब्लू बेरी उत्पादक श्री लखन पाटीदार  एवं एवाकाडो विशेषज्ञ श्री हर्षित गोधा  शामिल थे। श्री नैमिष पाटीदार ने व्यापारिक बारीकियों से अवगत कराया। सत्र के दौरान फूलों की खेती ,आधुनिक कृषि व्यवसाय जैसे विषयों पर  व्यावहारिक  मंथन  किया गया। किसानों ने खुलकर अपनी शंकाएं रखीं। श्री सचिन पाटीदार  द्वारा रोचक शैली में  सवाल -जवाब , सीधे संवाद और  व्यावहारिक सवालों ने किसानों को 4  घंटे तक बांधे रखा।  किसानों की हर जिज्ञासा का समाधान किया गया। खेती में नई सोच, आधुनिक तकनीक और नवाचार से कृषि को लाभ का धंधा बनाने में यह आयोजन  किसानों के लिए हितकारी साबित होगा।

कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में अनुकरणीय नवाचार करने वाले प्रगतिशील कृषकों को समृद्ध किसान सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल कृषकों के उत्साहवर्धन के लिए लकी ड्रॉ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई तथा विजेता किसानों को उपहार वितरित किए गए। शिविर में शामिल कृषकों ने एक स्वर में बदनावर क्षेत्र में अब तक का सबसे अलग, अत्यधिक ज्ञानवर्धक और किसानों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाने वाला बताया।  इस वृहद अभियान की सफलता  में मुख्य सहयोगी महालक्ष्मी मोटर्स ( महिंद्रा ट्रैक्टर ) से श्री लक्ष्मीदास पटेल  तथा सह सहयोगी सही फार्मिंग इनोवेशन से श्री जितेंद्र पाटीदार एवं सहयोगी संस्थाओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल  बनाने में टीम प्रबंधन बेहतर रहा। जिसमें टीम के श्री हेमंत पाटीदार , श्री प्रह्लाद पाटीदार , श्री सुजीत पालोत्रा , श्री संदीप भगत ,श्री अनिल चटकिया ,श्री रवि साकरिया ,श्री अनोखीलाल , श्री दिनेश और नरेंद्र का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन श्री सुजीत घोड़पकर ने किया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture