राज्य कृषि समाचार (State News)

सागर: बीना में बदल रही खेती की तस्वीर

30 जून 2026, सागर: सागर: बीना में बदल रही खेती की तस्वीर – बीना विकासखंड में फसल विविधीकरण और कृषि नवाचार के माध्यम से खेती का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। किसान अब परंपरागत फसलों के साथ चिया सीड्स, तिल, ज्वार, रोज़ैल (हिबिस्कस) तथा चिरायता जैसी औषधीय एवं नकदी फसलों की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं। कृषि विभाग के सतत मार्गदर्शन से किसानों को नई तकनीकों और आधुनिक खेती के तरीके अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे उनकी आय बढ़ाने के नए अवसर तैयार हो रहे हैं।

कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अवधेश राय लगातार गांवों और खेतों का भ्रमण कर किसानों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। वे किसानों को वैज्ञानिक खेती, नवाचार फसलों तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने के साथ सफल प्रयोगों और अनुभवों का आदान-प्रदान भी करा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक किसान इन नवाचारों का लाभ उठा सकें।क्षेत्र के कुछ किसानों ने चिया सीड्स की बुवाई छिड़काव विधि से शुरू कर दी है, जबकि कई किसान मशीन एवं बेड पद्धति से बुवाई करने की तैयारी कर रहे हैं।

किसानों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ऐसी बहुउद्देशीय मशीन का डिज़ाइन तैयार किया गया है, जो बेड निर्माण के साथ छोटे और बड़े दोनों प्रकार के बीजों की बुवाई करने में सक्षम होगी। इसके लिए किसानों के दल ने खुरई स्थित विजय इंडस्ट्रीज़ के प्लांट का भ्रमण कर तकनीकी विशेषज्ञों से चर्चा भी की। मशीन निर्माण का कार्य प्रगति पर है और इसके शीघ्र तैयार होने की संभावना है। मशीन तैयार होने के बाद खेतों में इसका प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे किसान आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके से नवाचार और औषधीय फसलों की बुवाई कर सकेंगे। यह पहल बीना क्षेत्र में फसल विविधीकरण, तकनीकी उन्नयन और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture