Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सागर: आंधी-बारिश से मक्का और उड़द की फसल प्रभावित, मंत्री गोविंद राजपूत ने जल्द सर्वे के दिए निर्देश

16 सितंबर 2026, भोपाल: सागर: आंधी-बारिश से मक्का और उड़द की फसल प्रभावित, मंत्री गोविंद राजपूत ने जल्द सर्वे के दिए निर्देश – मध्यप्रदेश के सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान और बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर किसानों ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि मौसम की मार से मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि उड़द की फसल में भी अप्लान की समस्या सामने आ रही है। किसानों ने प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर उचित राहत एवं मुआवजा दिलाने की मांग की।

किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंत्री राजपूत ने तत्काल सागर कलेक्टर, एसडीएम सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरखी, जैसीनगर और राहतगढ़ सहित प्रभावित क्षेत्रों में फसल नुकसान का जल्द से जल्द सर्वे कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आंधी-तूफान और बारिश से प्रभावित फसलों की वास्तविक स्थिति का मौके पर जाकर आकलन किया जाए और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पात्र किसानों को समय पर राहत एवं मुआवजा मिल सके।

मंत्री श्री राजपूत ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण फसल खराब होने से किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार किसानों के साथ खड़ी है। फसल नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को नियमानुसार जल्द राहत दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। किसानों ने अपनी समस्याएं विस्तार से मंत्री के समक्ष रखीं। किसानों ने बताया कि अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे उनकी मेहनत और खेती में लगी लागत प्रभावित हुई है। किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर नुकसान का उचित आकलन करने की मांग की, जिससे उन्हें समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे की कार्रवाई में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और प्रभावित किसानों की स्थिति का सही आकलन किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए लगातार काम कर रही है। प्राकृतिक आपदा की स्थिति में भी किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए। किसानों ने उनकी समस्या गंभीरता से सुनने और तत्काल अधिकारियों को निर्देश देने के लिए मंत्री राजपूत का आभार व्यक्त किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture