Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सागर : किसान ने हरित ऊर्जा अपनाई, बचत के साथ प्राप्त किया जैविक खाद

23 मई 2026, सागर: सागर : किसान ने हरित ऊर्जा अपनाई, बचत के साथ प्राप्त किया जैविक खाद – बीना विकासखंड के ग्राम चमारी के प्रगतिशील किसान श्री मथुरा प्रसाद लोधी ने गोबर गैस संयंत्र स्थापित कर हरित ऊर्जा की मिसाल पेश की है। वे गोबर गैस से न केवल अपने पूरे परिवार की ऊर्जा आवश्यकता पूरी कर रहे हैं बल्कि संयंत्र से निकलने वाली स्लरी (गोबर की खाद) को खेतों में डालकर जैविक खेती भी कर रहे हैं। इससे श्री लोधी एक ओर जहां रसोई गैस पर होने वाले खर्च को बचा रहे हैं, वहीं जैविक खाद के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों की लागत घटाकर खेती को अधिक लाभकारी बना रहे हैं।

हाल ही में ग्राम चमारी में आयोजित किसान रथ यात्रा के दौरान कृषि विभाग की टीम ने किसान श्री मथुरा प्रसाद लोधी के यहां गोबर गैस संयंत्र का निरीक्षण किया। यह संयंत्र पिछले 20 वर्षों से लगातार उपयोग में लिया जा रहा है। श्री लोधी ने बताया कि इस गोबर गैस से उनके परिवार के 7 से 8 सदस्यों का भोजन प्रतिदिन तैयार होता है। साथ ही गोबर गैस से निकलने वाली स्लरी (गोबर की खाद) का उपयोग वे अपने 15 से 20 एकड़ खेत में खाद के रूप में करते हैं, जिससे फसल उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है और मिट्टी की उर्वरता भी बनी हुई है।

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अवधेश राय एवं कृषि विभाग के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में श्री लोधी ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने अन्य किसानों को गोबर गैस के उपयोग और उसके लाभों के बारे में जानकारी दी तथा इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया। कृषि विभाग की टीम ने संयंत्र का निरीक्षण कर इसे एक उपयोगी और लाभकारी व्यवस्था बताया। टीम ने कहा कि इससे किसान अपनी खेती की लागत कम कर बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान कृषि विस्तार अधिकारी दीपेश, अभिषेक बागरी, पशु विभाग से रमा गुप्ता और विनोद तिवारी भी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agric

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें