राज्य कृषि समाचार (State News)

सागर: नेट हाउस में इंग्लिश खीरा उत्पादन से मिली बेहतर आय

27 जून 2026, सागरसागर: नेट हाउस में इंग्लिश खीरा उत्पादन से मिली बेहतर आय – उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की योजनाओं से किसानों को आधुनिक खेती अपनाने का अवसर मिल रहा है। सागर जिले के देवरी विकासखंड के ग्राम गौरझामर निवासी किसान राजेन्द्र लोधी ने नेट हाउस परियोजना के माध्यम से इंग्लिश खीरा उत्पादन कर बेहतर आय प्राप्त की है।

किसान श्री राजेन्द्र लोधी सागर जिले के इस सरकारी परियोजना से लाभान्वित होने वाले 32वें किसान हैं। उन्होंने पहली बार नेट हाउस में इंग्लिश खीरा की खेती की, जिससे कम स्थान में अधिक उत्पादन प्राप्त हुआ। प्रथम फसल में उन्होंने लगभग 1350 किलोग्राम इंग्लिश खीरा का उत्पादन किया। उत्पादन पर कुल 5 हजार रुपये की लागत आई तथा खीरा का औसत विक्रय मूल्य 19 रुपये प्रति किलोग्राम प्राप्त हुआ। इससे उन्हें 25 हजार 650 रुपये की कुल आय और 20 हजार 650 रुपये की शुद्ध बचत हुई।

किसान श्री  लोधी ने बताया कि नेट हाउस में फसल का प्रदर्शन अत्यंत संतोषजनक रहा। कम क्षेत्र में बेहतर उत्पादन देखकर वे काफी उत्साहित हैं और भविष्य में भी संरक्षित खेती को अपनाकर आय बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture