सागर: केज स्थापना एवं संचालन के लिए 31 मई तक आवेदन आमंत्रित
23 मई 2026, सागर: सागर: केज स्थापना एवं संचालन के लिए 31 मई तक आवेदन आमंत्रित – मध्य प्रदेश शासन द्वारा लागू एकीकृत मत्स्य उद्योग नीति 2026 के अंतर्गत जिले में मत्स्य पालन और इस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निवेशकों एवं उद्यमियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इस नीति के तहत चयनित जलाशयों के प्रभावी उपयोग और मत्स्य उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से इच्छुक व्यक्ति 31 मई 2026 तक अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
मत्स्य विभाग जिला पंचायत एवं नगरीय निकायों के चयनित जलाशयो में जैसे सूरजपुरा सोनपुर जलाशय एवं सांजली जलाशय एवं उद्यमी मॉडल अंतर्गत राजघाट जलाशय में केज स्थापना और उनके संचालन को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना के माध्यम से केज कल्चर एक्वाकल्चर एक्वापोनिक्स इंटीग्रेटेड फिश फार्मिंग इको टूरिज्म और ग्रीन एनर्जी जैसी आधुनिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे न केवल मछली उत्पादन बढ़ेगा बल्कि जिले में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
मध्य प्रदेश सरकार मत्स्य क्षेत्र में निजी निवेश को आकर्षित करने के लिए बैकवर्ड एवं फार वर्ड लिंकेज की सुविधा भी प्रदान कर रही है। इसके तहत फिश हैचरी आइस प्लांट कोल्ड स्टोरेज फिश प्रोसेसिंग यूनिट व विपणन संरचना के विकास के लिए निवेशकों को बैंक ऋण सुविधा ब्याज अनुदान और आवश्यक तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agric

