Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मंदसौर में ग्रामीण युवाओं को मिलेगी बकरी पालन की फ्री ट्रेनिंग, 4 सितंबर से शुरू होगा 12 दिवसीय प्रशिक्षण

02 सितंबर 2026, मंदसौर: मंदसौर में ग्रामीण युवाओं को मिलेगी बकरी पालन की फ्री ट्रेनिंग, 4 सितंबर से शुरू होगा 12 दिवसीय प्रशिक्षण – ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, मंदसौर द्वारा बकरीपालन का 12 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण 4 सितंबर 2026 से शुरू होगा। प्रशिक्षण में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों से जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की गई है, ताकि उनका स्थान सुरक्षित किया जा सके।

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंधक ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को बकरीपालन से जुड़ी जरूरी जानकारी और स्वरोजगार के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन के लिए ये दस्तावेज जरूरी

इच्छुक अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन के समय अपने साथ निम्न दस्तावेजों की फोटो प्रति लेकर आएं:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • समग्र आईडी कार्ड
  • अंतिम शैक्षणिक मार्कशीट
  • बैंक खाते की डिटेल की फोटो प्रति

संस्थान ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है, जिससे प्रशिक्षण में उनका प्रवेश सुनिश्चित हो सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

प्रवेश एवं प्रशिक्षण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सर्किट हाउस के आगे, नई आबादी पुलिस थाने के पास स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी) में संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थी कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संस्थान में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 6269058449, 9111858590 और 8435806297 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture